चमोली: सोशल मीडिया पर चमोली जिले के जोशीमठ ठेके पर हुई घटना के सम्बंध एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ ने स्पष्ट कर जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार, आज कोतवाली जोशीमठ पर फ़ोन द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति जो शराब के नशे में शराब के ठेके के सामने हंगामा कर रहे है, सूचना पर थाने से 02 पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था हेतु घटनास्थल पर भेजा गया था, पुलिस कर्मियों द्वारा जब तीनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो तीनों व्यक्तियों के अत्यधिक नशे में होने के कारण उनके द्वारा पुलिस कर्मियों से ही धक्का मुक्की एवं बदतमीजी की गयी, जिसके पश्चात पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त सम्बन्ध में एसएसआई जोशीमठ को सूचित किया गया जिसके उपरान्त थाने से एसएसआई जोशीमठ व अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को भेजकर तीनों व्यक्तियों को घटनास्थल से काबू कर कोतवाली लाया गया।
उक्त तीनों व्यक्तियों का सीएचसी जोशीमठ से मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल में तीनों व्यक्तियों चक्रधर पाल पुत्र स्व0 नैन सिंह पाल निवासी ग्राम सुनील जोशीमठ, गोविन्द सिंह पुत्र महादेव सिंह निवासी सैलंग जोशीमठ और पंकज नेगी पुत्र नैनदेव नेगी निवासी ग्राम सिल्ला थाना अगस्तमुनि जनपद रूद्रप्रयाग के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई है। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने पर तीनों व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया।
इस घटना पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने घटना में संलिप्त दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है एवं घटना के जांच के आदेश दिये गये हैं। साथ ही पुलिस ने सभी से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने घटना के सम्बंध में भ्रामक वीडियो शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक