देहरादून
भूतनाथ मंदिर के पास एक युवक द्वारा पर्यटक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लेते हुए कड़ाई से कार्यवाही की बात की है।
उन्होंने पुलिस थाना लक्ष्मणझूला के एसओ से फोन पर मामले की जानकारी ली और ऐसे मामले में कड़ाई से कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि समाज मे इस प्रकार का बर्ताव अत्यंत शर्मनाक है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की कड़ी सजा होनी चाहिए।
मामले में उन्होंने जांच के आदेश भी दिए है। जिस पर एसओ लक्ष्मण झूला ने बताया कि उक्त अपराध के संबंध में आरोपी के विरुद्ध लज्जा भंग करने और हत्या से प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसओ ने बताया की लड़का सहारनपुर का निवासी है कुछ दिन पहले ही यहां घूमने आया था। अब वो पुलिस की हिरासत में है। और विदेशी पर्यटक महिला का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘