देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित एक निजी होटल में बाला-जी प्रोडक्शन की गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च किया। महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस फिल्म के निर्माण के लिए मंत्री गणेश जोशी ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और फिल्म की सफलता की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकभाषा, संस्कृति और परंपराओं को फिल्मों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि “बीरा” जैसी फिल्में समाज में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की भूमिका को मजबूती से सामने रखने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय कलाकारों, लोक कलाकारों और युवाओं को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि “बीरा” दर्शकों को पसंद आएगी और सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।
इस अवसर पर ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण सहित फिल्म के कलाकार एवं फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार