बडकोट
यह तस्वीर उत्तरकाशी जिले के सीमांत विकासखंड मोरी के अंतर्गत आने वाले जखोल- लिवाड़ी मोटर मार्ग की है जहां पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से बैच नदी में पानी इतना ज्यादा बढ़ गया कि मोटर मार्ग के बीच आने वाली एक वैकल्पिक पुलिया पानी के बहाव में जलमग्न हो गई है, बैच नदी में पानी इतना ज्यादा बढ़ गया कि नदी को पार कर रहा एक यूटिलिटी वाहन भी नदी के बीचो-बीच फस गया किसी तरह से ग्रामीणों ने आपसी मदद से यूटिलिटी वाहन को टैक्टर और रस्सियो के सहारे खींचकर बचा तो लिया लेकिन नदी में पानी बढ़ने से अब मोरी तहसील मुख्यालय के 6 गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से पूरी तरह से कट चुका है, पुरोला से भाजपा विधायक भी इन छ गावो में से लिवाडी गांव के रहने वाले है और विधायक के गांव का यातायात संपर्क भी बैच नदी ने रोक दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां