हरिद्वार
धर्मनगरी हरिद्वार में रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का दिखना लगातार जारी है ताजा मामला हरिद्वार के बीएचएल क्षेत्र का है जहां पर गुलदार द्वारा एक कुत्ते को देर रात्रि शिकार बनाया गया जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई तो वहीं दूसरी ओर धर्मनगरी में हो रही लगातार बारिश के चलते अपने बिल से बाहर निकल कर 10 फुट से अधिक लंबा अजगर खरखड़ी के पास एक घर में घुस गया जिसका वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किया गया।
हरिद्वार के बीएचएल क्षेत्र में गुलदार दिखने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला कल देर रात का है जब एक गुलदार द्वारा बीएचएल के एक क्वार्टर में कुत्ते पर को शिकार बनाया गया जिसका पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से गुलदार कुत्ते को शिकार करने के बाद ले जाता हुआ दिख रहा है वहीं इस घटना के बाद से बीएचएल क्षेत्र में दहशत का माहौल है बीएचएल क्षेत्र वासियों का कहना है लगातार वन विभाग को इसकी सूचना देती जाती रही है बावजूद इसके वन विभाग कोई भी सख्त कदम उठाने का कार्य नहीं कर रहा है जब भी वन विभाग से बात की जाती है तो वन विभाग द्वारा कहा जाता है कि उनके द्वारा उच्चाधिकारियों में पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है जैसे ही अनुमति मिलती है वह गुलदार को पकड़ेंगे।
वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश के चलते हरिद्वार में सांपों के अपने बिल से निकलने का सिलसिला लगातार जारी है कल देर रात हो रही लगातार बारिश के बाद चलते खरखड़ी के पास एक घर में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया जिसके बाद सूचना वन विभाग को दी गई और वन विभाग द्वारा लगभग 2 घंटे से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशन अजगर को पकड़ने के लिए चलाया गया जिसमें वन विभाग का सहयोग स्थानीय निवासियों द्वारा भी किया गया वीडियो में दे रखा जा सकता है कि किस तरह अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग के साथ घर के लोग भी लगे रहे जिसके बाद बड़ी मुश्किल से 2 घंटे के बाद जाकर अजगर का रेस्क्यू किया गया।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार