
नई दिल्ली
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित सिटी फोर्ट प्रेक्षागृह में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री ने श्री धार्मिक लीला कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जय श्रीराम के जयकारों से पूरा सदन गुज उठा। मंत्री ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरलीमनोहर जोशी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम सहित कई गणमान्य लोगो से भी भेट की।
इस अवसर पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मेयर जय प्रकाश, महाभारत में दुर्योधन का पात्र अदा करने वाले पुनीत इस्सर सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित