देहरादून
दिनांक 09/06/2023 की देर रात्रि 01:00 बजे बाईक संख्या UK07FJ5627 पर दो बाईक सवार आशीष बिष्ट पुत्र आलम बिष्ट निवासी ग्राम तलोट जनपद चमोली व अनुराग थपलियाल पुत्र सच्चिदानंद थपलियाल निवासी नकरौंदा देहरादून, सहारनपुर रोड से प्रिंस चौक की तरफ गुजर रहे थे। आड़त बाजार के पास गऊघाट के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी जिसमें बाइक सवार अनुराग थपलियाल के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी व अन्य बाईक सवार (चालक) आशीष बिष्ट उपरोक्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अनुराग थपलियाल का बाद पंचायतनामे की कार्यवाही के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।
मृतक-
अनुराग थपलियाल पुत्र सच्चिदानंद थपलियाल उम्र 28 वर्ष निवासी नकरौंदा देहरादून।
घायल-
आशीष बिष्ट पुत्र आलम बिष्ट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तलोट जनपद चमोली।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना