जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट सिलोली के पास हुई वाहन दुर्घटना, मैक्स वाहन 50 मीटर नीचे खाई में गिरा 6 की मौत 6 लोग घायल।

पौड़ी
जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट  सिलोली के पास हुई वाहन दुर्घटना में 05 लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 01 व्यक्ति ने पाबौ अस्पताल में मृत्यु हुई। पौड़ी जनपद के पैठाणी क्षेत्र के अंर्तगत सोमवार को बारात से वापस लौट रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सिवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 06 लोग घायल है। घायलों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में करने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक बरात क्षेत्र के सिलोली गांव से डोबरी गांव गई थी। सायं को कुछ बराती मैक्स वाहन में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन स्योली मल्ली मोड के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार अंकित कुमार पुत्र प्रकाश निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सिलोली, मेहरबान सिंह निवासी सिलोली के अलावा वाहन में सवार तीन अन्य ने दम जोड़ दिया। मृतकों में एक ने स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में दम तोड़ा। जबकि 06 अन्य घायल हो गए। सूचना पर पैठाणी थाने से पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से निकाला। मुख्यालय पौड़ी से भी जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान घायलों का हाल जानने स्वास्थ्य केद्र पाबौ पहुंचे। घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा जा रहा है। पुलिस अन्य मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाने में जुटी थी। पैठाणी थाने के थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि अन्य मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। बारात में अलग-अलग स्थानों के व्यक्तियों के शामिल होने से जानकारी जुटाने में समय लग रहा है।

मृतक व्यक्तियों का नाम व पता

  1. अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।
  2. हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
  3. मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
  4. दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
  5. अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
  6. मोनिका पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी।

घायल व्यक्तियों का नाम व पता

  1. रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम ईसोटी।
  2. कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सिरौली,
  3. प्रिया पुत्री रमेश रावत 13 वर्ष।
  4. किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 15 वर्ष निवासी उपरोक्त दोनों ग्राम बगड़।
  5. दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी सिरौली ।
  6. राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिरौली।

About Author

You may have missed