देहरादून
दिनांक – 02/11/2026 को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर बाजार क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने व और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 03 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-*
1- अब्दुल गुज्जर पुत्र जिदाहसन निवासी गुरु नानक एनक्लेव ब्रह्मपुरी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र -33 वर्ष
2- अब्दुल मुल्तलिब पुत्र जिदाहसन निवासी उपरोक्त, उम्र- 18 वर्ष
3- वंश पुत्र मनोज निवासी ग्राम बेहट शाकुम्बरी तिराहा, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र -24 वर्ष

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
आगामी त्यौहारों व वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान