
देहरादून
आगामी त्यौहारो तथा वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों/सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों/वाहनों की सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य बाजारों, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों आदी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए प्रभावी गश्त की जा रही है। साथ ही उक्त स्थानों पर लगातार सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल/धर्मशालाओं/गेस्ट हाउस आदी की सघन चैकिंग कर वहां रूके व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

More Stories
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग