देहरादून
देहरादून के इन्दर रोड क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा उठाने करने वाली ट्रेक्टर ट्रॉली ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसके चलते ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान रिक्शा में सवार ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से बच गया । ट्रॉली के ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर लापरवाही से ट्रेक्टर ट्रॉली चला रहा था। सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद निखिल कुमार मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित ई रिक्शा स्वामी को उचित मुआवजा दिलाया।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार