देहरादून
देहरादून के ऐतिहासिक झंडे जी का जयकारों के बीच आज आरोहण किया गया। सुबह 8 बजे झंडे जी को उतारा गया जिसके बाद उन्हें दूध, दही,शहद,गंगाजल आदि से स्नान कराने के बाद उनपर संगतों ने मन्नत मांगते हुए दर्शनी गिलाफ चढ़ाए।दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के बाद लगभग 3.30 बजे अपराह्न संगतों ने फूलों की वर्षा के बीच झंडे जी का आरोहण किया। इस बार 90 फ़ीट के झंडे जी को चढ़ाया गया है। श्रद्धालु भी झंडे जी के दर्शन पाकर निहाल हो गए।
देश के कोने कोने से आयी हज़ारों की संख्या में संगतों ने झंडे जी महाराज का दर्शन किया।

महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को आशीर्वाद दिया। स्थानीय दुकानदारों में भी भीड़ को देखकर खुशु देखने को मिली। दुकानदारों का भी कहना था कि पिछले दो सालों से कोरोना के चलते मेला प्रशासन ने मेले पर रोक लगाई थी लेकिन इस बार मेले में किसी प्रकार का प्रतिबंध नही है।

More Stories
नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा, अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश