देहरादून
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल की उपस्थिति में युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर कार्यालय पर उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधान मंडल दल का नेता चुन कर पुनः उत्तराखंड का मुख्य सेवक बनने पर मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर जशन मनाया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा की जिस प्रकार से पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रदेश की जनता की भावनाओ का सम्मान करते हुए पुनः पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का मुख्य सेवक बनाया है इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश की जनता में और युवाओं में खासा उत्साह है और में आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से पुष्कर सिंह धामी जी को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।
कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के युवाओं में युवा मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के युवाओं में सफल और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद जागी है और हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस प्रदेश के युवाओं के नित नई गति देने का काम करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का पुष्कर सिंह धामी के रूप में प्रदेश को युवा मुख्यमंत्री देने का निर्णय ऐतिहासिक निर्णय है। ये निर्णय प्रदेश और प्रदेश के युवाओं के हित में है। आज प्रदेश का हर युवा खुशी से झूम रहा है।
इस अवसर पर सीताराम भट्ट ,महानगर अध्यक्ष रतन सिंह चौहान महानगर महामंत्री महेश गुप्ता कार्यालय प्रभारी महानगर कुंदन लटवाल जी प्रदेश अध्यक्ष रंजन बरगली हरजीत सिंह प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री मधुसूदन जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष विमल चौधरी विभाग संयोजक नेहा शर्मा बर्बरता युवा मोर्चा कुलदीप बंद शंकर रावत शुभम जैन तरुण जैन अक्षय जैन सत्यम अरोड़ा साक्षी शंकर ऋषभ पाल अनमोल राय दीपक सोनकर दीपक जेटी सौरभ कपूर राहुल पवार नितिन चौहान हर्ष गहलोत आदि मौजूद रहे।
More Stories
भीषण गर्मी के बीच देर शाम पहाड़ी इलाकों में मौसम ने बदली करवट, टिहरी और उत्तरकाशी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हुई बारिश,कई जगह ओलावृष्टि, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी
विद्युत विभाग के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नया कनेक्शन लगाने के नाम पर मांग रहे थे रिश्वत
सूबे में बेसिक शिक्षक भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता खत्म, सरकार ने मंजूर की प्रारम्भिक शिक्षा सेवा नियमावली-2024, शिक्षा मंत्री डा. रावत ने दिये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश