दिल्ली
बढ़ती महंगाई ने जहां आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है वही अब जनता के लिए बुरी खबर है कि 137 दिन के बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी इजाफा कर दिया गया है। वहीँ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी आज से 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी है।
आज सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी इजाफा कर दिया। दिल्ली के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को पेट्रोल की कीमत जहां 96.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई, वहीं डीजल भी 87.47 रुपये पर चला गया।
गौरतलब है कि इसके पहले तेल कंपनियों ने 2 नवंबर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था।. हालांकि उसके बाद देश में उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। जबकि दिसंबर 2021 के बाद क्रूड की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

More Stories
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट, उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि