देहरादून: उत्तराखंड में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 18 मई तक कोविड कर्फ्यू लागू किया गया है, लेकिन कोविड कर्फ्यू का कोई बहुत ज्यादा लाभ होता नहीं दिखाई दे रहा है।प्रदेश में लगातार नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने प्रदेश में कोविड कर्फ्यू को बढ़ाने के संकेत दिए है।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि, परिस्थितियों को देखते हुए कोविड कर्फ्यू बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा, प्रदेश में कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया जा सकता है। वहीं प्रदेश में शादियों में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए भी नया नियम लागू किया गया है। सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार द्वारा शादियों में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए कोराना की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। ऐसा करने से शादियों के जरिए कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सकता है। बता दें कि, वर्तमान में होने वाली शादियों में लागों की संख्या को सीमित करते हुए अधिकतम संख्या 20 की गई है।
उत्तराखंड में वैक्सीन की कमी को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा ग्लोबल टेंडर के जरिए वैक्सीन खरीदने की निविदा जारी की गई है, जिसके तहत सरकार के द्वारा 20 लाख वैक्सीन की डोज निर्यात की जानी है। सरकार स्पूतनिक वैक्सीन को इस टेंडर के माध्यम से खरीदने जा रही है। विशेषज्ञ बताते है कि स्पतूनिक वैक्सीन सबसे बढ़िया है और भारत सरकार के द्वारा इसके रेट भी तय कर दिए गए हैं। 995 रुपये के रेट स्पूतनिक वैक्सीन की एक डोज भारत में मिलेगी। वहीं सुबोध उनियाल में कहा कि सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी। इसके तहत जो भी वैक्सीन सरकार खरीदेगी सभी निशुल्क लगाई जाएंगी।


More Stories
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष