देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रसार कुछ कम हुआ है, लेकिन मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को 188 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 4,496 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, 5034 ठीक हुए हैं। जबकि सक्रिय मामले 78,802 पहुंच गए हैं।
प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,87,286 हो गई है। इनमे से 1,98,530 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में 4,811 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
देहरादून जिले में आज 1248 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 572 , ऊधमसिंह नगर 393, नैनीताल में 117, टिहरी में 498, पौड़ी में 391, रुदप्रयाग में 356, अल्मोड़ा में 65, उत्तरकाशी में 351, पिथौरागढ़ में 100, चमोली में 211, चंपावत में 41, बागेश्वर जिले में 153 संक्रमित मिले हैं।


More Stories
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष