ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ यूनियन ने किया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन,यूनियन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बुके एवं बीएमएस यूनियन का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान।

941 views          

देहरादून

ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ यूनियन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यूनियन के संरक्षक उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी के प्रथम बार ओएनजीसी मुख्यालय आगमन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में ओएनजीसी मैनेजमेंट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे यूनियन के लीगल एडवाइजर श्री विशाल बिरला, भारतीय मजदूर संघ के पूर्णकालिक अधिकारी  गोविंद सिंह बिष्ट, पार्षद श्रीमती नंदिनी शर्मा, श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष  पूनम नौटियाल , ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ यूनियन के अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित किया गया यूनियन के अध्यक्ष संदीप कुमार, महामंत्री धर्मपाल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा यूनियन के संरक्षक उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बुके देकर शॉल उड़ाकर बीएमएस यूनियन का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया यूनियन के संरक्षक होने के नाते उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कर्मचारियों से जुड़ी
3 प्रमुख मांगे ओएनजीसी मैनेजमेंट, कंपनी मैनेजमेंट के सामने रखी।

1 – मृतक आश्रितों के परिजनों में से किसी एक को नौकरी दी जाए
———————————————–
2 – फेयर वेज पॉलिसी 2017 से रिवाइज नहीं हुई उसे जल्द से जल्द रिवाइज करा जाए जिससे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो
———————————————–
3 – AL (एनुअल लीव)का भुगतान 2012 से नहीं हो पाया ALजल्द से जल्द भुगतान करा जाए।*यूनियन के अध्यक्ष  संदीप कुमार ने कंपनी मैनेजमेंट ओएनजीसी मैनेजमेंट के सामने कुछ प्रमुख मांगे रखी जिनमें से*
1 – कंपनी द्वारा CL ओवर टाइम(OT) को पहले की तरह लागू किया जाए
2 – संविदा कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान राशि दी जाए
4 – मुंबई की भांति फेयरवेज पॉलिसी के अंतर्गत हाउस रेंट (HR)अलाउंस दिया जाए
5 – करोना काल में कैंटीन के कर्मचारियों को कार्यालय से हटाया गया था उन्हें दुबारा कार्य पर बुलाया जाए

*यूनियन के लीगल एडवाइजर  विशाल बिरला ने कहा *पुरानी यूनियन द्वारा कर्मचारियों से छल किया गया पारदर्शिता नहीं रखी गई* जिसके कारण समस्त संविदा कर्मचारी *ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ यूनियन से जुड़े बिरला ने कहा यूनियन द्वारा सभी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार का शोषण होने नहीं दिया जाएगा यूनियन द्वारा दमदार तरीके से ओएनजीसी मैनेजमेंट कंपनी मैनेजमेंट के सामने मांगों को रखा जाएगा।

सम्मान समारोह में उपस्थित महामंत्री धर्मपाल , संगठन मंत्री विकास केसला , कोषाध्यक्ष मनोज कुमार , मीडिया प्रभारी चंद्रसागर उनियाल(चंदा) मनोज शुक्ला, अजय सिंह, मोहन थापा, संदीप, विपिन गहलोत, रानू, राकेश , कमल कांत बहुगुणा, जीवन, अमित कुमार, अमन गौर,आदि उपस्थित रहे

About Author

           

You may have missed