देहरादून
महानगर सिटी बस महासंघ ने देहरादून-कालसी रूट पर अवैध रूप से बसों के संचालन का आरोप लगाया है। उन्होंने संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) अध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर बसों का संचालन रोकने की मांग है। चेताया कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।

महासंघ अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि उन्होंने देहरादून-कालसी रूट पर संचालित बसों को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी। इसमें यह खुलासा हुआ है कि इस रूट पर चलने वाली सभी बसें बिना नोटिफिकेशन के चल रही हैं, जो कि नियम विरुद्ध है। रायपुर-प्रेमनगर रूट पर भी इसी तरह से 34 सिटी बसें चल रही थीं, एक महीने पहले ही हाईकोर्ट ने सभी बसों के परमिट रद करने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून-कालसी रूट की बसों का भी संज्ञान लेने की मांग की है। जल्द ही आरटीए अध्यक्ष से बसों का संचालन रोकने की मांग की है।

More Stories
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत
दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान, 4 लाख रुo कीमत के 8 मोबाइल फोनो को पुलिस ने किया बरामद
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार