देहरादून
दून में सोमवार को भी एचपी के कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं के बोर्ड लगे रहे। पंपों पर तेल नहीं मिलने के कारण लोगों को भटकना पड़ा। पता चला कि डिपो से सप्लाई में दिक्कत आने के कारण पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत हो रही है। वही जिन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल है वहां वाहनों की लंबी लम्बी कतारे देखने को मिली।
एचपी के अलावा एसार और रिलायंस के पंपों पर भी तेल की किल्लत हो रही है। पंपों को डिमांड के अनुरूप तेल नहीं मिल पा रहा है। दून में एक पंप पर औसतन छह से आठ हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की डिमांड है, जबकि इन दिनों कुछ कंपनियों के पंपों को खपत से आधा तेल ही मिल पा रहा है। पर्यटक सीजन में डिमांड बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई डिमांड के अनुरूप नहीं हो पा रही है। देहरादून के अलावा रुड़की और हरिद्वार में दिक्कत आ रही है।

More Stories
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट