
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी धार्मिक स्थानों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त प्रचलित अभियान के क्रम में दिनांक 19/09/2026 की रात्रि में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर थाना क्षेत्रों मे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान मो0अधि0 में रेस ड्राईव, ट्रिपल राईंडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मोडिफाईड साइसेंसर, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट आदि मो0अधि0 का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध मो0अधि0 में चालानी कार्यवाही की गई। 09 दुपहिया वाहनों में मोडिफाईड साईलेंसर पाये गये। जिन्हे मौके पर सीज कर मोडिफाईड साईलेंसर को उतारा गया। 07 अन्य धाराओ में कुल 16 वाहन सीज किये गये हैं। 57 वाहनों को कोर्ट चालान तथा 32 वाहनों के नगद चालान कर 23500 रुपये संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 100 से अधिक व्यक्तियोँ से पूछताछ करते हुए 12 संदिग्धों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 3500 रुपये का चालान किया गया।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ