उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के पौड़ी एवं नैनीताल के दो ऐसे व्यक्तियों का जिक्र किया है जो इस समय कोरोना काल मे दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हैं । पीएम मोदी ने पौड़ी निवासी सच्चिदानंद भारती का जिक्र किया है जिन्होंने अपने क्षेत्र में 30,000 से ज्यादा छोटे-छोटे जल तालाब बनाए हैं जहां पर जल संरक्षण किया जा रहा है । शिक्षक सच्चिदानंद भारती के इन प्रयासों से क्षेत्र में पानी की समस्या तो दूर हुई है साथ ही जंगलों को भी हरा भरा रखने में मदद मिली है ।
इसके साथ पीएम मोदी ने नैनीताल के परितोष का जिक्र भी किया है जिन्होंने पत्र भेजकर गिलोए जैसी चमत्कारी जड़ी बूटी के बारे में देश की जनता को बताने का आग्रह किया है ।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक