
देहरादून
डोईवाला क्षेत्र में दुर्गा चौक स्थित डॉ० कॉमर्स क्लासेज द्वारा आई सी एस सी एवं सी बी एस सी की इंटरमीडिएट परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा श्री सौरभ थपलियाल जी मौजूद रहे श्री सौरभ थपलियाल जी द्वारा सभी बच्चों को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया व बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं मिठाई खिला कर दी । छात्रों ने कहा यह सम्मान उनके हौसले को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा । टोपर बच्चों में दीपिका सती व रंजना रावत को 97% , सुहानी चौहान को 91% मुनीश खान को 90% अंक प्राप्त हुए ।
इस मौक़े पर डॉ० कॉमर्स क्लासेज के संस्थापक व अध्यापक अंकित घिल्डियाल ने बच्चों के अच्छे रिजल्ट को देख कर खुशी जाहिर की व बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस मौके पर प्रशांत पाल , टीम वॉरियर्स उत्तराखंड के संस्थापक शिवम बहुगुणा , ललित जोशी , शुभम रावत ,शुभम सेमवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार