पंतनगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की अचानक पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दे कि आज करीब 10:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। फिर बारिश शुरू हो गई। ऐसे में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर को आज मौसम खराब होने के चलते पंतनगर में इमरजेंसी लेंडिंग कराया गया था। इमरजेंसी लेंडिंग के दौरान करीब 2 घंटे सीएम धामी अपनी पत्नी के साथ एनेक्सी में रहे।मौसम सामान्य होने के साथ ही सीएम धामी परिवार के साथ देहरादून पहुंचे।

More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी