मसूरी
पहाड़ी मार्गो में तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे है जिस कारण पहाड़ो में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। आज भी एक दुर्घटना मसूरी में हुई। जहां जेपी बैंड के पास दो कार आपस में जा टकराई। जिसमें हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मसूरी पुलिस के मुताबिक यूपी 80-जीबी- 0813 मसूरी से देहरादून जा रही थी। तभी इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन बीआर 01- डीजी-6707 से उसकी टक्करा गई। जिसमें हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि प्रेम सिंह पुत्र राजवीर निवासी आगरा और राजू पुत्र नागेंद्र दास निवासी मोतीपुर जिला मुजफ्फरनगर वहीं प्रभा देवी पति नागेंद्र दास घायल हो गए।
मसूरी पुलिस ने बाताया कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च