पंतनगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की अचानक पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दे कि आज करीब 10:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। फिर बारिश शुरू हो गई। ऐसे में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर को आज मौसम खराब होने के चलते पंतनगर में इमरजेंसी लेंडिंग कराया गया था। इमरजेंसी लेंडिंग के दौरान करीब 2 घंटे सीएम धामी अपनी पत्नी के साथ एनेक्सी में रहे।मौसम सामान्य होने के साथ ही सीएम धामी परिवार के साथ देहरादून पहुंचे।
More Stories
युवक पर जान लेवा हमला करने वाले 8 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन कालनेमि : ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध युद्धस्तर पर चल रहा दून पुलिस का अभियान, साधु संतों के भेष में घूम रहे 23 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी श्री यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने की शिष्टाचार भेंट