देहरादून
उत्त्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण के मामले आये दिन बढ़ने लगे है आज शाम आयी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 मरीजों में कोविड पॉजिटिव आया है जिसमे धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी संक्रमित हुए है, सौरभ बहुगुणा की कल शाम से ही तबियत खराब थी जिसके बाद आज उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया और कोविड टेस्ट करवाया आज शाम 6 बजे आयी रिपोर्ट में बहुगुणा पॉजिटिव आये है जिसके बाद उन्होंने अपने निजी आवास पर खुद को कोरन्टीन किया है लेकिन उनका स्टाफ चिन्तित है क्योंकि कल सुबह उन्होंने पूर्व सीएम हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी जिसमे सीएम धामी समेत तमाम नेता मौजूद रहे उसके बाद बहुगुणा ने विधानसभा में अपने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली थी।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार