काठमांडू
सोशल मीडिया पर लोगों के एक समूह का हवाई जहाज को रनवे से धक्का देने का वीडियो वायरल हो रहा है। नेपाल के एक हवाई अड्ढे पर यात्रियों को तारा एयर के विमान को धक्का देते हुए देखा गया। नेपाल न्यूज के मुताबिक कोलती के बाजुरा एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान का पिछला टायर फट गया, जिसके कारण वह रनवे से हट नहीं पा रहा था। इस बीच एक और विमान ओवरहेड उड़ान भरने में असमर्थ था क्योंकि टैक्सीवे को पार्क किए गए विमान ने अवरुद्व कर दिया गया था। यह देखते हुए हवाई अड्ढे पर मौजूद यात्री, विमान को रनवे से हटाने के लिए सुरक्षा कर्मियों के साथ शामिल हो गए।
फुटेज में लगभग 20 लोगों के एक समूह को एक साथ हवाई जहाज को रनवे से हटाने के लिए धक्का लगाते हुए दिखाया गया है। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि केवल नेपाल में, जहां इसे हजारों बार देखा गया और ढेरों कमेंट्स भी मिले।
तारा एयर यति एयरलाइंस की सिस्टर कंपनी है। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुरेंद्र बरतौला ने हिमाल संचार को बताया कि तारा एयर 9एन-एवीई विमान हुमला के सिमकोट से बाजुरा हवाई अड्ढे पर उतरा था। हालांकि इसका टायर फटने के बाद एक और विमान ऊपर की ओर उड़ रहा था, जो उतरने में असमर्थ था। हवाई जहाज को दूसरी तरफ खींचने के लिए कोई बुनियादी ढांचा नहीं होने के कारण विमान को स्थानांतरित करने के लिए यात्री हवाई अड्ढे के अधिकारियों के साथ शामिल हो गए ताकि उड़ान संचालन फिर से शुरू हो सके।
तारा एयर के विमान को सफलतापूर्वक रास्ते से हटाए जाने के बाद दूसरा विमान सुरक्षित उतरने में सफल रहा। कुछ देर बाद विमान का पंक्चर टायर भी बदल दिया गया। बता दें कि हाल ही में एक और विमान ने अजीबोगरीब कारणों से सुर्खियां बटोरी थीं। दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक फुट ओवरब्रिज के नीचे फंसे एयर इंडिया के विमान का फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान