देहरादून
उत्तराखंड के लिए नए साल में एक दुःखद खबर आयी है। नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए गोरखा राइफल में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। शहीद प्रदीप थापा का परिवार देहरादून के अनारवाला में रहता है। शहादत की खबर के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जवान की शहादत पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा की शहादत को मेरा सलाम। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शहीद के परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत