जम्मू
वर्ष के पहले ही दिन दुखद खबर जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई, घटना में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि घायलों की संख्या 20 बताई जा रही है बताया जा रहा है कि घटना लगभग 2:45 बजे हुई।
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, किसी बात पर बहस को लेकर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को धक्का दिया जिसके बाद भगदड़ मच गई।
फिलहाल घायलों को कटरा के नारायणा अस्पताल ले जाया गया है, वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है,बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर श्रद्धालु माता के दर्शन को यहां पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई।
बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है, मृतकों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के एक-एक श्रद्धालु शामिल हैं। अन्य की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘