भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी की जयंती पर भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की ग्रहण l

531 views          

देहरादून

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आज मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार व कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राजीव गांधी काम्प्लेक्स (तहसील) मे उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया l इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 20 अगस्त, 1944 को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जन्म हुआ था l राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं. देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है और सभी को उनके कदमों पर चलना चाहिए l

इसके पश्च्यात कांग्रेस की रीति – नीतियों से प्रभावित भारी संख्या में लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार के कैम्प कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की l इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी युवाओं को माला पहनकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण कराई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज ही के दिन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी का जन्म हुआ था l राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नीव रखी थी और भारत में आधुनिकता की सोच को ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास किया। भारत के गौरव के लिए उन्होंने अपनी जान तक कुर्बान कर दी ऐसे वीर को हमारा नमन है और आज हमे उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है l और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर जनता के विपरित कार्य करती आ रही है चाहे वो महंगाई का मुद्दा हो या बेरोजगारी का जनता हर एक चीज का हिसाब लेगी तथा आगामी चुनाव मे जनहित मे कार्य करती आ रही कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजय बनाएगी l

माल्यार्पण करने वालों में महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, राजपुर विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, राजेन्द्र खन्ना, पार्षद व नेताप्रतिपक्ष डॉ. बिजेंद्र पाल, पार्षद नीनु सहगल, अमीचन्द सोनकर,रीता रानी, अर्जुन सोनकर,अशोक वर्मा, कोमल वोरा, दीप वोरा,राजेश चौधरी, उदय वीर मल्ल,यूनिस खान, निखिल कुमार, अनीता नेगी, दीपा चौहान, नीलम, नागेश रातूडी, महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, विकास नेगी, मनीश वर्मा, राम कपूर, शेखर कपूर, विशाल खत्री, आशु रातूडी आदि मौजूद थे तथा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम मे विशाल खत्री, पिया थापा, मलिका खत्री, महिला रचना राणा, धीरज थापा, सूरज रावत, आशीष थापा, बृजेश सोनकर, आशीष, श्याम, अंकित, शुभम, अखिल, रजत, समीर, चंद्र भद्र, विशाल, विवेक, अभिषेक, साहिब, अजय, सुभ, दिवाकर, कार्तिक, अजय, अरुण, आयुष, विकी, अवनीश, करन, विजय आदि मौजूद थे l

 

About Author