
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर, देहरादून में स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा जी हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

More Stories
नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा, अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश