
देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर रोक लगाये जाने तथा राज्य में बाहरी लोगों का सत्यापन किये जाने तथा क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गतिविधियों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर को सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृव में संयुक्त टीम ने रायपुर एवं मालदेवता में संचालित हॅट, रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर सत्यापन किया गया।
उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा हॅट/रेस्टोरेंट/ढाबा का भौतिक सत्यापन के दौरान 10 पर अनुमति न दिखा पाने पर संचालन बन्द करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पर्यटन, पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभागों को अपने-अपने स्तर पर संचालन की अनुमति की जांच करने तथा तहसीलदारों को भूमि के अभिलेखों का भौतिक परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड की वित्तीय स्वीकृति
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ