देहरादून
हरेला पर्व के तहत आज वार्ड नंबर 34 गोविंद गढ़ में विधायक हरबंस कपूर,स्थानीय पार्षद श्रीमती महिंदर कौर कुकरेजा समेत क्षेत्रवासियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर नीम,जामुन,अमरूद,कनेर,पीपल समेत फलदार वृक्ष लगाए गए।
इस अवसर पर हरबंस कपूर ने कहा कि पर्यावरण को यदि बचाना है तो हमे ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने होंगे तभी पर्यावरण भी संतुलित रहेगा साथ ही हमे स्वच्छ हवा और वातावरण मिल पायेगा। स्थानीय पार्षद श्रीमती महिंदर कौर कुकरेजा ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व है और इस पर्व को हमे ज्यादा से ज्यादा पेड़,फल फूल आदि लगाकर मनाना चाहिए और इसके लिए हमारी सहभागिता जरूरी है। श्रीमती कौर ने ये भी कहा कि हमे केवल वृक्ष लगाकर अपने कार्य की इतिश्री नही करनी चाहिए बल्कि जो पेड़ आदि लगाए है उनकी देखभाल भी करनी जरूरी है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र कुकरेजा,पी एल सेठ, बबलू बंसल,सुमित पांडेय,जतिन कुकरेजा,विकास बेनवाल,शेखर नॉटियाल,सरदार मेहर सिंह,रवि मल्होत्रा,रोमा देवी,सुमन सिंह,मनोज पाल,दीपक महरोत्रा,सिद्धार्थ सहगल,पुष्पापाल,श्री भटनागर,संजय शर्मा,एस पी पसबोला समेत अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं