देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अगले दो दिन तक आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में ज्यादातर कुमाऊँ में कई जगह भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा आज और कल नैनीताल, चम्पवात और उधमसिंह नगर में भारी बारिश की आशंका है।
आपको बता दें कि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे उत्तराखंड समेत तमाम हिमालयी में राज्यों में अभी झमाझम बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है। 13 जुलाई से हिमालयी राज्यों में मौसम के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की जरूरत है।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान