नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के नैनीताल में एक कार के नदी में बह जाने से पर्यटकों की मौत पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा, “नैनीताल जिले में हुए हादसे से आहत हूं, जहां एक कार बह गई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। फंसे हुए लोगों की मदद के लिए बचाव कार्य जारी।”
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित ढेला नदी में एक कार के बह जाने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को बचा लिया गया है।

More Stories
लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से किया गिरफ्तार
हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ रहा रेस्क्यू अभियान, लापता दो लोगों की तलाश जारी, टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वतः संज्ञान, फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन