देहरादून: रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को यात्रा करने पर प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम संचालित बसों में शत प्रतिशत किराए में छूट दी जाएगी। यह शासनादेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभागीय सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने जारी किया है।
गुरुवार 4 अगस्त को जारी शासनादेश के अनुसार गत वर्ष की भांति 2022 में रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा करने पर किराये में शत प्रतिशत छूट दिए जाने का निर्णय लिया है। शासनदेश में कहा गया है कि इस सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्यय भार की प्रति पूर्ति शासन द्वारा की जाएगी। यह पत्र प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम को भेजा गया है और इसकी प्रतिलिपि परिवहन आयुक्त उत्तराखंड को भेजी गई है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही