देहरादून: आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन(एफडीए) के निर्देश पर देहरादून आढ़त बाजार हनुमान चौक में खाद्य तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से तेल के नमूने क्वालिटी जांच को लिए गए। इस अभियान में लोकल और ऑल इंडिया लेवल की ब्रांडेड कंपनियों के सभी ब्रांडों की जांच लैब में कराई जा रही है।
नेचर फ्रेश लाल किला फारचून महाकोष ब्रांड स्वयं ब्रांड हीरा मोती, पी मार्क ब्रांड पतंजलि ब्रांड के नमूने क्वालिटी जांच हेतु लैब में भेज दिया गया है। खाने के तेल में मिलावट की रोकथाम के लिए यह अभियान फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी आफ इंडिया की दिशा निर्देशानुसार देश के लगभग ढाई सौ शहरों में एक साथ चलाया गया है। इसमें सभी ऑल इंडिया लेवल ब्रांड लोकल ब्रांड जांच की जा रही है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार