देहरादून: रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को यात्रा करने पर प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम संचालित बसों में शत प्रतिशत किराए में छूट दी जाएगी। यह शासनादेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभागीय सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने जारी किया है।
गुरुवार 4 अगस्त को जारी शासनादेश के अनुसार गत वर्ष की भांति 2022 में रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा करने पर किराये में शत प्रतिशत छूट दिए जाने का निर्णय लिया है। शासनदेश में कहा गया है कि इस सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्यय भार की प्रति पूर्ति शासन द्वारा की जाएगी। यह पत्र प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम को भेजा गया है और इसकी प्रतिलिपि परिवहन आयुक्त उत्तराखंड को भेजी गई है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 फीट ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण
अग्निशमन अधिकारी सेलाकुई दया किशन ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखने हेतु बैनर के जरिए किया जनजागरूक
मुख्यमंत्री धामी ने ‘सशक्त बहना उत्सव’ में महिलाओं को किया प्रोत्साहित कहा, “महिलाएँ बनें आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की अग्रदूत