
नरेंद्र नगर
धर्मानद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमान सुबोध उनियाल मंत्री, वन, भाषा और तकनीकी शिक्षा,उत्तराखंड सरकार के द्वारा महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कार्यरत विशाल त्यागी को विगत वर्ष में की गई उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए बेस्ट फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2021 -22 सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजेश कुमार उभान ने कहा कि विशाल त्यागी एक कुशल फोटोग्राफर हैं और उनकी कार्यशैली प्रशंसनीय है।
पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डा सृचना सचदेवा ने कहा कि विशाल त्यागी जी के आने से फोटोग्राफी के स्तर काफी
अच्छा हो गया है जिसका लाभ छात्र छात्राओं को भी मिल रहा है।
पत्रकारिता विभाग में ही कार्यरत डा विक्रम सिंह ने कहा कि श्री त्यागी जी की फोटोग्राफी प्रोफेसनल फोटोग्राफी के मापदंडों पर खरी उतरती है। निश्चित तौर पर उनके आने से पत्रकारिता विभाग के छात्र छात्राओं और महाविद्यालय को काफी लाभ हुआ है। हिंदी विभाग के विभाग प्रभारी डा जितेंद्र नौटियाल ,पर्यटन विभाग के प्राध्यापक डा विजय प्रकाश भट्ट,,डा नूपुर गर्ग, डा चंदा नौटियाल आदि ने भी विशाल त्यागी की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण