
चकराता
मध्य रात्रि थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि कोरवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी महेंद्र चौहान के नेतृत्व में तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि वाहन संख्या UK16CA2267 सड़क पर ही पलट गया था। वाहन में 3 लोग सवार थे। जिनको सामान्य चोटें आई थी। SDRF टीम द्वारा सभी घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया गया।
*घायलों का विवरण*:-
1)सर्वेश खन्ना पुत्र रहीमानन्द ,(आयु 22 वर्ष) ,निवासी ग्राम- मघोल , त्यूणी , देहरादून
2) मुशु पुत्र स्व. धर्मीया ( आयु 63 वर्ष) निवासी ग्राम- मघोल , त्यूणी , देहरादून
3) सोनिया ग्राम पुत्री संदीप (आयु 6 वर्ष) निवासी त्यूणी, देहरादून

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश