देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 287 मामले सामने आए हैं, जबकि 21 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 10 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 31 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,909 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 1614 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 5,277 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 36 हजार 153 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 18 हजार 235 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 95 रह गई है। वहीं आज 43,824 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 13
बागेश्वर 15
चमोली 11
चम्पावत 26
देहरादून 93
हरिद्वार 44
नैनीताल 07
पौड़ी 09
पिथौरागढ़ 37
रुद्रप्रयाग 05
टिहरी 13
उधमसिंह नगर 06
उत्तरकाशी 08
वहीं प्रदेश में 369 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 58 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री