देहरादून
उत्तराखंड चारधाम यात्रा में अभी तक चार लाख साठ हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने चारधाम यात्रा के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में आज (4 बजे दिन तक) 2881तीर्थयात्री पहुंचे है।तथा आज तक कुल 150828 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे तब तक बदरीनाथ हेतु तीर्थयात्रा जारी है।बताया कि श्री केदारनाथ – कपाट आज भैया दूज पर बंद हुए 3012 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। यात्रा काल में कुल 242712 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।
श्री गंगोत्री कपाट कल 5 नवंबर को बंद हुए संपूर्ण यात्रासमय कुल 33166 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज 6 नवंबर भैयादूज को बंद हुए आज 240 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये ।कुल 33306 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम दर्शन को पहुंचे। संपूर्ण यात्रा समय दिनांक- 18 सितंबर से अब तक 460012 ( चार लाख साठ हजार बारह ) तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ यात्रा अभी कपाट बंद होने की तिथि 20 नवंबर तक जारी है।

More Stories
चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, बसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ की थी चैन स्नेचिंग की घटना
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान, खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति