
देहरादून
राजधानी देहरादून में स्थित नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर से सवालों के घेरे में है, नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगा है, जिसकी सुचना पर थाना नेहरू कॉलोनी में संचालक और अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। जिसमे मुक्ति संचालक निखिल चमोली, सचिन प्रताप, फैजल, महताब अंसारी, सौरभ पर रिहैब सेंटर में मारपीट करने का आरोप लगा है।
दरअसल, लाइफ लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर में भर्ती हुए युवक ने नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी और अपनी आपबीती सुनाई।
शिकायतकर्त्ता कमल बहादुर क्षेत्री ने बताया कि उनका बेटा नशा करता था। नशा छुड़वाने के लिए उन्होंने उसे लाइव केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया। उन्हें सूचना मिली कि इसी केंद्र में कुछ दिन पहले पिटाई के कारण एक युवक की मौत हो गई है, जिसके कारण वह अपने बेटे को घर लेकर आ गए।
बताते चलें यह कोई पहला मामला नहीं जब लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर पर इस तरह के संगीन आरोप लगे हैं इससे पहले नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में ही संचालक और इन्हीं चारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी जांच लगातार राजधानी पुलिस कर रही है

वही मारपीट के मामले एसपी सिटी सरिता डोभाल ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच लगातार की जा रही है सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री