देहरादून: सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। अब सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा। साथ ही अपने अंकों से असंतुष्ट बच्चों को परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा और बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि, विद्यार्थियों का भविष्य और उनका स्वास्थ्य, प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है।
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि परीक्षा के लिए 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
बता दें कि इससे पहले सीबीएसई की तर्ज पर ही उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा को भी रद किया जा चुका है।

More Stories
बेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई
विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या, 12 नामजद आरोपियों में से 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, घटना पर सीएम धामी की दो टूक, जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग