उत्तराखंड में आज 36 कोरोना मरीजों की मौत, 9 बैकलॉग और 3 ब्लैक फंगस मरीजों की मौत; 2062 हुए रिकवर

1665 views          

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 981 मामले सामने आए हैं, जबकि 36 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 9 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं, जिन मौतों की सूचना समय पर कंट्रोल रूम को नहीं दी गई। ये आज कुल मौतों के आंकड़ों में जोड़ा गया। यानि आज कुल मौत के आंकड़ों में 45 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,497 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में आज 2,062 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 27,216 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 30 हजार 475 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 90 हजार 990 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 321 हो गई है।

आज जिलेवार आंकड़े:

  • अल्मोड़ा 137
  • बागेश्वर 42
  • चमोली 93
  • चम्पावत 13
  • देहरादून 279
  • हरिद्वार 117
  • नैनीताल 113
  • पौड़ी 32
  • पिथौरागढ़ 26
  • रुद्रप्रयाग 18
  • टिहरी 25
  • उधमसिंह नगर 58
  • उत्तरकाशी 28

वहीं प्रदेश में 237 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन अभियान भी लगातार जारी है। आज 15,648 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

 

About Author

           

You may have missed