देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,156 मामले सामने आए हैं, जबकि 44 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 7 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं, जिन मौतों की सूचना समय पर कंट्रोल रूम को नहीं दी गई। ये आज कुल मौतों के आंकड़ों में जोड़ा गया। यानि आज कुल मौत के आंकड़ों में 51 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,452 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 3,039 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 28,371 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 29 हजार 494 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 88 हजार 928 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 345 हो गई है।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 82
- बागेश्वर 47
- चमोली 64
- चम्पावत 32
- देहरादून 205
- हरिद्वार 105
- नैनीताल 161
- पौड़ी 84
- पिथौरागढ़ 74
- रुद्रप्रयाग 37
- टिहरी 42
- उधमसिंह नगर 173
- उत्तरकाशी 50
वहीं प्रदेश में 221 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन अभियान भी लगातार जारी है। आज 15,203 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।


More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘