देहरादून
कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सहसपुर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं।
इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि सहसपुर/विकासनगर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की खबर पूर्णतः निराधार एवं भ्रामक है।
आमजन से अनुरोध है कि अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा ऐसी सूचनाओं को साझा करने से बचें।
सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
जनपदवासियों एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि किसी भी वीडियो, फोटो अथवा समाचार को सत्यापित किए बिना साझा न करें। किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक सामग्री की सूचना तत्काल देहरादून पुलिस को दें।
⚠️ जनपद पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों की मॉनिटरिंग की जा रही है। झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सतर्क रहें, सत्यापित करें और अफवाहों से बचें।

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री