
देहरादून
बाल विकास परियोजना डोईवाला के अंतर्गत जौलीग्रांट सेक्टर में पोषण दिवस मनाया गया ।जिसमें मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं ,धात्री महिलाओं ,एवं बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए स्थानीय सब्जियों फलों अनाजों की जानकारी दी गई ।
क्षेत्रीय सुपरवाइजर रेनू लांबा द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई साथ ही बाल विकास द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे दी गई कार्यक्रम में गर्भवती धात्री महिलाओं ने भी भाग लिया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा भी भाग लिया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता राणा द्वारा किया गया साथ ही श्रीमती लक्ष्मी कोठियाल की टीम द्वारा पोषण गीत भी प्रस्तुत किया गया। श्रीमती सीमा देवी द्वारा पोषण महिला बनकर नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें स्वस्थ महिला कैसे बन सकते हैं उसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं खानपान के क्या तरीके होने चाहिए इस पर उन्होंने संपूर्ण जानकारी दी।
श्रीमती सुशीला खत्री द्वारा बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्य की अधिकता होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है इसके लिए उनका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है ताकि वह विभाग का कार्य भी अच्छी प्रकार कर सकें साथ ही अपने परिवार और अपना भी देखभाल कर पाए, उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को अपना मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य कैसे संतुलित रखना है इसके बारे में भी जानकारी दी गई। एवं क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया,

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री