
रुद्रप्रयाग
कल रात दिनाँक 10 अगस्त 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमे वाहन दबे होने की आशंका है व सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी महेश चन्द के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परन्तु मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पथरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।
आज प्रातः बारिश के रुकते ही SDRF टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू हुआ। बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि में एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है। SDRF द्वारा मलबे के ढेर से कार में सवार 05 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शवों की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है।
SDRF टीम को स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि वाहन फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहा था व अचानक वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया।
*वाहन संख्या :- UK07 TB 6315*

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार