नैनीताल
उत्तराखंड में आज का दिन भी दुखद और हादसों भरा रहा, सड़क हादसे की एक और बुरी खबर नैनीताल जिले से आ रही है…ओखलकांडा के अघोड गाँव के पास सड़क हादसा हो गया जहां एक जीप गहरी खाई में गिर गयी, हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर है वही एक व्यक्ति घायल हो गया,जीप हल्द्वानी से रीठा की तरफ जा रही थी ।
यहां नैनीताल जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र ओखल कांडा अघोड गांव के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जीप में 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों के इस घटना में हताहत होने की खबर आई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है।

More Stories
नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा, अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश